फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youths caught running fake notes in weekly markets

Meerut News: साप्ताहिक बाजारों में नकली नोट चलाने वाले दो युवक पकड़े

Mon, 20 Jan 2025 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two youths caught running fake notes in weekly markets
मेरठ। जिले में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों में नकली नोट चलाने वाले गिरोह के दो सदस्यों विरेंद्र शाह और लोकेश को लोगों ने पकड़कर परतापुर पुलिस के हवाले कर दिया। परतापुर के साठ फुटा रोड पर शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में यह दोनों नकली नोट चला रहे थे। दुकानदारों ने पकड़कर उन्हें पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपियों को नकली नोट देने वाले सहित गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दोनों आरोपी सब्जी और कपडों की दुकानों पर नकली नोट चला रहे थे। सब्जी की दुकान लगाने वाले सुदेश ने एक युवक द्वारा दिया गया 500 रुपये का नोट चेक किया तो यह नोट नकली निकला। इसके बाद सुदेश ने पास के दुकानदारों को सूचना दी। कई दुकानदार एकत्र हो गए और दोनों युवकों को पकड लिया। उन्हें काफी पीटा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से दोनों आरोपियों को छुड़ाया और उन्हें थाने ले गई। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी विरेंद्र शाह पुत्र रंगनाथ शाह पटवाडी थाना करगह बिहार और लोकेश कुमार गुप्ता पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी शताब्दी नगर सेक्टर-4सी मेरठ हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मेरठ के साप्ताहिक बाजारों में नकली नोट चलाते रहे हैं। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार सिंह का कहना है कि पकडे गए आरोपियों का एक साथी निरपेंद्र त्यागी पुत्र योगेंद्र त्यागी निवासी साई उपवन काॅलोनी घाट रोड है। उसकी तलाश की जा रही है। वह पकड़े गए आरोपियों को नकली नोट चलाने के लिए देता था। सीओ ने कहा कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed