फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two youths and one teenager missing in Kankarkheda

Meerut News: कंकरखेड़ा में दो युवक और एक किशोर लापता

Sun, 18 Jun 2023 02:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 18 Jun 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Two youths and one teenager missing in Kankarkheda
तीनों अलग-अलग जगह से लापता, पुलिस तलाश में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंकरखेड़ा। कंकरखेड़ा में तीन अलग-अलग जगह से दो युवक और एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार के मुताबिक तीनों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही तलाश लिया जाएगा।
कंकरखेड़ा के सुभाष पुरी मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय राहुल पांच दिन पूर्व दोस्त के साथ बाजार तक गया था। देर शाम तक वापस नहीं आने पर पपरिजन दोस्त के घर पहुंचे। दोस्त ने बताया कि कुछ देर के लिए एक दुकान पर रुके थे। इसी बीच कुछ लोग राहुल को अपने साथ लेकर चले गए थे। जिसके बाद वह अपने घर चला गया था। उसे मामले की जानकारी नहीं है। पीड़ित परिजन थाने पहुंचे और दोस्त के खिलाफ युवक को गायब करने की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सरधना थाना क्षेत्र के पथोली गांव निवासी लगभग 40 वर्षीय कोविंदर शुक्रवार शाम सरधना फ्लाईओवर के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने बताया कि वह तीन दिन पूर्व ऋषिकेश नौकरी ढूंढने के लिए गया था। शुक्रवार सुबह युवक ने अपने भाई को फोन कर बताया कि वह मेरठ पहुंच गया है। सरधना फ्लाईओवर के पास सवारी के इंतजार में खड़ा है। देर शाम तक युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसे फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। उसके भाई को एक युवक ने बताया कि तुम्हारा भाई सरधना फ्लाईओवर के पास शराब के नशे में गिरा हुआ है। परिजन पहुंचे तो कोविंदर वहां नहीं मिला। पीड़ित परिजनों ने शनिवार को थाने पर तहरीर देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंकरखेड़ा के नंदपुरी मोहल्ला निवासी युवक दीपक ने बताया कि उसका 12 वर्षीय पुत्र बाजार से दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। मगर किशोर शाम तक भी घर नहीं पहुंचा। पीड़ित परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में किशोर की तलाश की। लेकिन किशोर का सुराग नहीं लग सका। पीड़ित परिवार ने आसपास के दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक की। मगर किशोर किसी भी सीसीटीवी में दिखाई नहीं दे रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से किशोर की बरामदगी की गुहार लगाई। पीड़ित परिजनों ने शनिवार को थाने पर किशोर की गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed