फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two youth on two bikes died in a road accident in Bijnor on the Day of Bhai Dooj

बिजनौर: दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, महिला समेत दो घायल

Sat, 29 Oct 2022 08:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 29 Oct 2022 08:26 AM IST
सार

बिजनौर चांदपुर रोड पर दो बाइकों की आमने सामने की भिडंत में दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि हादसे में महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन
two youth on two bikes died in a road accident in Bijnor on the Day of Bhai Dooj
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में भाई दूज के दिन दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिजनौर चांदपुर रोड पर लक्खिवाला गांव के नजदीक यह हादसा हुआ। सूचना पर पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। वहीं हादसे में महिला समेत दो लोग घायल भी हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिजनौर चांदपुर मार्ग पर चांदपुर रोड पर लक्खिवाला के नजदीक दो बाइकें आपस में टकरा गईं। इस दौरान बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Muzaffarnagar : बुलेट पर सवार होकर निकले टिकैत, कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि चांदपुर निवासी युवक अपनी पत्नी के साथ भैया दूज मनाने के लि ससुराल गया हुआ था। गांव वापस लौटते हुए सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार युवक की भी मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया। वहीं दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed