UP: शातिर महिलाओं की ज्वेलर्स की दुकान में करतूत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चेहरे, तलाश में जुटी पुलिस
Meerut News : शातिर महिलाओं ने ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। महिलाओं के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। वहीं पुलिस महिलाओं की तलाश में जुट गई है।
विस्तार
मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र में दो शातिर महिलाएं ज्वेलर्स की दुकान से नौ लॉन्ग मुंह में दबाकर रफूचक्कर हो गईं। वहीं दुकान मालिक ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंप दी है।
ये है मामला
हसनपुर कदीम गांव में वीरेंद्र रस्तोगी पुत्र मुनीश कुमार निवासी भगवतपुर थाना ब्रह्मपुरी की उज्ज्वल ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। दुकान मालिक वीरेंद्र रस्तोगी ने बताया कि गुरुवार को उनकी ज्वेलर्स की दुकान पर दो महिलाएं पहुंचीं, जहां पर उन्होंने लॉन्ग व नाक की नथ दिखाने के लिए कहा। दुकानदार ने लॉन्ग व नाक की नथ दिखाना शुरू किया। इसी बीच एक महिला ने उससे नथ का वजन तोलने के लिए कहा, लेकिन जैसे ही दुकानदार ने नाक की नथ का वजन करना शुरू किया तभी दोनों महिलाओं ने आनन-फानन नो लॉन्ग अपने मुंह में दबा ली और वहां से ज्वेलरी समझ में न आने का कारण बताते हुई चली गईं।
करीब आधा घंटे बाद जब ज्वेलर्स ने अपने दुकान से नाक की लॉन्ग गायब देखी तो वह घबरा गया और आनन-फानन वह आसपास के अन्य दुकानदारों के साथ दोनों महिलाओं को खोजने के लिए निकल गया। लेकिन दोनों महिलाओं का कहीं पता नहीं चल सका।
यह भी पढ़ें: UP: सेवानिवृत्त DIG के बेटे को बचाने के लिए बड़ा खेल, पुलिस ने मैनेजर को सौंपी पंप की चाबी, ये है मामला
वहीं उज्ज्वल ज्वेलर्स के मालिक वीरेंद्र रस्तोगी ने हसनपुर चौकी कदीम पर पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में लॉन्ग चोरी करती महिलाओं की फुटेज भी दी।
लॉन्ग चोरी करते महिलाओं का वीडियो वायरल
भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर कदीम निवासी उज्ज्वल ज्वेलर्स की दुकान में दो शातिर चोर महिलाएं नो लॉन्ग दुकानदार की नजर से छुपाते हुए मुंह में दबाकर रफूचक्कर हो गईं। जिसका वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही हसनपुर कदीम पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: खतौली उपचुनाव: बयानबाजी तेज, मदन भैया पर मंत्री संजीव बालियान का सियासी हमला, कह डाली बड़ी बात
भावनपुर इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश गौतम ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर पीड़ित की ओर से नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।