फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two women sent to jail for slapping a lady police

सिपाही को थप्पड़ मारने के मामले में दो महिलाएं जेल भेजीं

Sun, 02 Oct 2022 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Two women sent to jail for slapping a lady police
सिपाही को थप्पड़ मारने के मामले में दो महिलाएं भेजीं जेल
विज्ञापन

मेरठ। टीपीनगर पुलिस ने सिपाही को थप्पड़ मारने के मामले में चंद्रलोक निवासी पुष्पा और प्रीति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद दोनों को शनिवार जेल भेज दिया गया। प्रीति अपने पति सचिन को हिरासत से छुड़ाने के लिए थाने में हंगामा कर रही थी। महिला सिपाही ने उसे शांत रहने के लिए कहा तो थप्पड़ मार दिया था।
इंस्पेक्टर संतशरण सिंह का कहना है कि चंद्रलोक कॉलोनी निवासी प्रीति पत्नी सचिन का अपनी भाभी के साथ झगड़ा हो गया था। झगड़े में सचिन ने भी पीड़िता के साथ गाली-गलौज कर दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और सचिन को थाने ले गई थी। कुछ देर बाद ही पुष्पा व प्रीति भी थाने पहुंचीं और हंगामा करने लगी।
विज्ञापन

महिला सिपाही ने रोका तो प्रीति ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। महिला सिपाही की तहरीर पर पुष्पा व प्रीति के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से इन दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed