{"_id":"5f7088dc467649221524883f","slug":"two-women-died-and-one-injured-after-falling-in-a-car-canal-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: गंग नहर में गिरी टैक्सी, दो महिलाओं की मौत, एक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: गंग नहर में गिरी टैक्सी, दो महिलाओं की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Sun, 27 Sep 2020 08:33 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 27 Sep 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
नहर में गिरी टैक्सी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून से कोटद्वार जा रही प्राइवेट टैक्सी पूर्वी गंग नहर में गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला चिकित्सालय बिजनौर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
देहरादून की नेहरू कॉलोनी दीपनगर निवासी अनिल कुमार प्राइवेट क्रेजर फोर्स वाहन यूके12टीबी/ 0796 से अपनी पत्नी ऊमा देवी (44 वर्ष) और किराएदार शोभाकला (50 वर्ष) के साथ कोटद्वार जा रहा था। चिड़ियापुर से समीपुर नहर पटरी मार्ग से गुजरते समय रविवार सुबह 10 बजे सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन को बचाने के प्रयास में टैक्सी मंडावली थाना क्षेत्र के रामपुरचाठा पूर्वी गंग नहर में गिर गई और 10 से 12 फीट पानी में पूरी तरह समा गई। राहगीरों की सूचना पर मंडावली के थाना प्रभारी संदीप त्यागी पुलिस फोर्स और गोताखोरों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। चालक और शोभाकला को पानी में समाई टैक्सी से निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर भेजा गया। शोभाकला को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: योगी सरकार का माफिया के खिलाफ शिकंजा, कुख्यात योगेश भदौड़ा की संपत्ति भी कुर्क
विज्ञापन
इसके बाद एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ प्रवीण कुमार सिंह, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में क्रेन के माध्यम से टैक्सी को बाहर निकाला गया। नहर में समाई टैक्सी से चालक अनिल की पत्नी ऊमा देवी का शव मिला। गंभीर रूप से घायल अनिल कुमार को बिजनौर के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
बाद में डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र के साथ सीएचसी समीपुर और घटनास्थल पहुंचकर एसडीएम और सीओ से घटना की जानकारी की।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/