फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Two wives say Sunni, beaten one wife, brother and father also came to the rescue

मेरठ: युवक की दो पत्नियों में कहासुनी, फिर एक को पीटा, बचाव के लिए आए भाई-पिता की जमकर धुनाई

Fri, 23 Apr 2021 12:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 23 Apr 2021 12:36 PM IST
सार

मेरठ में एक युवक की दो पत्नियों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। युवक ने दूसरी पत्नी के कहने पर पहली पत्नी के साथ मारपीट की।

विज्ञापन
Meerut News: Two wives say Sunni, beaten one wife, brother and father also came to the rescue
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सरधना क्षेत्र के गांव महादेव में गुरुवार को एक युवक की दो पत्नियों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। युवक ने दूसरी पत्नी के कहने पर पहली पत्नी के साथ मारपीट की। बीच बचाव के लिए आए अपने भाई व पिता को भी जमकर पीटा। रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे दोनों ही महिलाओं और उनके बच्चों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना का कोहराम : मेरठ में 1634 नए संक्रमित, नौ की मौत, ये क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित
विज्ञापन


गांव महादेव निवासी इरशाद की दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी साइना और दूसरी पत्नी के बीच गुरुवार दोपहर किसी बात पर कहासुनी हो गई। इरशाद ने दूसरी पत्नी के पक्ष में आते हुए अपनी पहली पत्नी साइना के साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाव के लिए भाई नौशाद व पिता महमूद से भी मारपीट की। शिकायत करने के लिए महिलाएं छोटे बच्चों के साथ थाने जा पहुंची। पुलिस ने बच्चों व महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया। थानाध्यक्ष ने पांच से दस वर्ष के पांच बच्चों को हिरासत में बैठे देखा तो पुलिस कर्मियों पर नाराजगी जताई। इन सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: बसपा जिलाध्यक्ष के विरोध में जमकर नारेबाजी, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed