फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two waiters accused of molestation at a wedding ceremony

Meerut News: शादी समारोह में दो वेटर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया

Sat, 29 Nov 2025 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Two waiters accused of molestation at a wedding ceremony

विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के एक मंडप में शुक्रवार रात शादी समारोह के दौरान दो वेटर पर महिलाओं से छेड़छाड़ और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए उन्हें जमकर पीटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों आरोपियों को थाने ले गई। मामले की जांच की जा रही है।

एनएच-58 स्थित एक मंडप में शुक्रवार को शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान दुल्हन पक्ष की महिला ने दो वेटर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। शादी में शामिल लोगों ने दोनों के साथ अभद्रता कर दी। इस पर भीड़ ने दोनों वेटर को पीट दिया। भीड़ के हमले में दोनों वेटर घायल हो गए। मारपीट के दौरान भगदड़ की स्थिति बन गई। दोनों पक्षों के समझदार लोगों ने किसी तरह मामले को शांत किया। सूचना पर डायल-112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों वेटर को लेकर थाने आ गई। पुलिस ने मंडप में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। दुल्हन पक्ष के लोग भी थाने आ गए। सीओ सौम्या अस्थाना का कहना है कि सीसीटीवी में छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में नहीं आ रहा है। दोनों पक्षों में बात चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed