{"_id":"5eab17dc8ebc3e909664fd5b","slug":"two-villagers-shoot-died-due-to-under-suspicious-circumstances-in-two-villages-of-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: दो ग्रामीणों की गोली लगने से मौत, आत्महत्या या हत्या, हकीकत जानने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: दो ग्रामीणों की गोली लगने से मौत, आत्महत्या या हत्या, हकीकत जानने में जुटी पुलिस
Fri, 01 May 2020 01:41 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 01 May 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर जनपद के फुगाना थाना क्षेत्र में अलग- अलग गांव में हुए दो मामलों में दो ग्रामीणों की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामले आत्महत्या के बताए हैं। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
फुगाना थाना क्षेत्र के गांव डूंगर निवासी सुधीर कुमार (32) पुत्र आशाराम की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से एक तमंचा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: भूमि विवाद में एक शख्स की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
उधर, इसी थाना क्षेत्र के गांव लोई में भी फरहद अली (45) पुत्र ताजअली की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों का कहना है कि उसने बीमारी के चलते आत्महत्या की है।
सीओ फुगाना सोमेंद्र नेगी ने बताया कि दोनों घटनाओं में मृतकों के पास से तमंचा बरामद हुआ है। परिजन आत्महत्या बता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस दोनों घटनाओं में तहकीकात कर रही है।
यह भी पढ़ें: शामली: धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, छह लोगों के खिलाफ दी तहरीर
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/