{"_id":"5eab11928ebc3ee0a3018f57","slug":"a-man-has-shot-dead-in-a-land-dispute-in-hastinapur-of-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: भूमि विवाद में एक शख्स की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, गांव में पुलिस तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ: भूमि विवाद में एक शख्स की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार, गांव में पुलिस तैनात
Fri, 01 May 2020 12:45 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 01 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ जनपद में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव लुकाधड़ी में दो पक्षों में पथराव के बाद गोली चल गई। एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मध्य गंगनहर किनारे क्षेत्र के गांव लुकाधड़ी में खाली पड़े स्कूल की जमीन पर कूड़ी डालने को लेकर समरपाल पुत्र सूरज और विनोद पुत्र मीरसिंह में काफी समय से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को विवाद बढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शामली: धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, छह लोगों के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि देर शाम दोनों पक्षों में फिर से विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद एक दूसरे पर पथराव और फायरिंग कर दी। इसमें विनोद (40) और राहुल पुत्र सुरेंद्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां विनोद को मृत घोषित कर दिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/