फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two trains including Janata Express canceled due to remodeling in the yard of Rosa station

Meerut News: रोजा स्टेशन के यार्ड में री-मॉडलिंग के चलते जनता एक्सप्रेस सहित दो ट्रेनें रद्द

Thu, 25 Jul 2024 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Two trains including Janata Express canceled due to remodeling in the yard of Rosa station
अगस्त के प्रथम सप्ताह तक रहेंगी बंद, कई ट्रेनों के रूट भी बदलें
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

नजीबाबाद। रोजा स्टेशन के यार्ड में री-मॉडलिंग कार्य के चलते जनता एक्सप्रेस सहित दो ट्रेनों को अगस्त के प्रथम सप्ताह तक के लिए रद्द किया गया है। कई ट्रेनों के रूट भी बदले गए।

रोजा रेलवे स्टेशन के यार्ड में री-मॉडलिंग का कार्य शुरू होने से नजीबाबाद स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। देहरादून से वाराणसी के बीच संचालित जनता एक्सप्रेस और बनमनखी से अमृतसर के बीच संचालित दोनों दिशा की ट्रेन अगस्त के प्रथम सप्ताह तक रद्द रहेंगी।
विज्ञापन


देहरादून से वाराणसी के बीच संचालित 15120 डाउन 24 जुलाई से पांच अगस्त तक और वाराणसी से देहरादून तक संचालित 15119 अप ट्रेन चार अगस्त तक रद्द रहेगी। बनमनखी से अमृतसर के बीच संचालित ट्रेन 14618 डाउन 25 जुलाई से पांच अगस्त तक और अमृतसर से बनमनखी के बीच संचालित ट्रेन 14617 अप 27 जुलाई से सात अगस्त तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेनों के बदले गए रूट
रूट परिवर्तन के कारण अमृतसर से दरभंगा के बीच संचालित जनसेवा एक्सप्रेस 15212 डाउन 25 जुलाई से छह अगस्त तक और अमृतसर से दरभंगा के बीच संचालित 15211 अप जनसेवा एक्सप्रेस चार अगस्त तक नजीबाबाद स्टेशन से नहीं गुजरेगी। सहरसा से अमृतसर के बीच संचालित 14603 अप दो अगस्त तक और अमृतसर से सहरसा के बीच संचालित 14604 डाउन जन साधारण एक्सप्रेस 31 जुलाई तक नजीबाबाद स्टेशन से नहीं गुजरेगी।


विलंब से संचालित होने वाली ट्रेनें
री-मॉडलिंग कार्य के चलते कोलकाता से जम्मूतवी के बीच संचालित सियालदाह एक्सप्रेस ट्रेन विभिन्न तिथियों में विलंब से संचालित होगी। डाउन दिशा की सियालदह एक्सप्रेस दो अगस्त को अनुमानित दो घंटा, तीन और चार अगस्त को अनुमानित चार घंटा, पांच अगस्त को अनुमानित छह घंटा विलंब से नजीबाबाद स्टेशन पर पहुंचेगी। अप दिशा की सियालदाह एक्सप्रेस दो से तीन अगस्त तक अनुमानित दो घंटा और चार अगस्त को अनुमानित चार घंटा विलंब से नजीबाबाद स्टेशन से गुजरेगी। फिरोजपुर से धनबाद के बीच संचालित दोनों दिशा की किसान एक्सप्रेस भी चार अगस्त को अनुमानित एक घंटा नजीबाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed