UP: अंतरराज्यीय गैंग के दो शातिर दबोचे, 10 लाख के जेवरात बरामद, आरोपियों पर मेरठ-देहरादून में दर्ज हैं मुकदमे
Meerut News : मेरठ में पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में कंकर खेड़ा थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग के दो चोरों शेखर उर्फ बाबा और गोविंद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से करीब 10 लाख रुपये की कीमत के जेवरात, तमंचा, चाकू और चुराई गई बाइक बरामद की। इनका एक साथी फरार हो गया। ये आरोपी चोरी किया गया सामान बेचने के लिए जा रहे थे। आरोपियों पर मेरठ के थानों के अलावा देहरादून उत्तराखंड में भी केस दर्ज हैं।
सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने बताया कि रविवार रात पुलिस जवाहर नगर रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवकों को आता देख रोकने का इशारा किया। पुलिस को देख युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया। जांच में पता चला कि ये युवक चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। उनके पास से चोरी किए गए जेवरात, तमंचा, चाकू और चुराई गई बाइक बरामद की। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई।
यह भी पढ़ें: Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर के लिए त्याग का अभिप्राय बन गए चंपत राय, कहे जाते हैं रामलला के पटवारी
पकड़े गए आरोपियों में शेखर उर्फ बाबा निवासी कालिंदी थाना सरधना और गोविंद निवासी जवाहरनगर हैं। फरार आरोपी वसीम निवासी लाल मोहम्मदपुर थाना कंकरखेड़ा है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों पर देहरादून, कंकरखेड़ा, टीपीनगर व रोहटा थाने में केस दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी का माल बेचने जा रहे थे। पुलिस माल खरीदने वाले की तलाश में भी जुट गई है।
यह भी पढ़ें: UP: पांच लाख का इनामी बद्दो सोशल मीडिया पर सक्रिय, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर पूर्व डीजीपी पर साधा निशाना