फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two thieves caught trying to break into a locked house and steal

Meerut News: बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास, दो चोर पकड़े

Sun, 24 May 2026 08:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
Two thieves caught trying to break into a locked house and steal
-पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की खिर्वा रोड पर अमोलिक कॉलोनी में रविवार सुबह बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी का प्रयास किया। कुछ ही देर में मकान मालिक शर्मिष्ठा आ गई। घर का टूटा ताला व चोरों को अंदर देख महिला ने शोर मचा दिया। पड़ोसी मौके पर एकत्र हो गए। भीड़ ने चोरों को जमकर पीटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहुल निवासी सोफीपुर व एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया।


खिर्वा रोड स्थित अमोलिक कॉलोनी निवासी शर्मिष्ठा ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे पड़ोस में किसी काम से गई थी। इस दौरान घर के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। लगभग दस मिनट बाद वह वापस आई। यहां उसने देखा की उसके घर का ताला टूटा हुआ है। वहीं उसके घर के अंदर से दो चोर प्रेस व सिलाई मशीन लेकर अंदर से बाहर आ रहे हैं। चोरों को देखकर महिला ने शोर मचा दिया। वहीं महिला ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। भीड़ ने दोनों चोर को घर के अंदर पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंंची। पुलिस दोनों को लेकर थाने आ गई।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि एक को जेल व किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed