{"_id":"612b1b1e8ebc3e7a2b18c30e","slug":"two-teenagers-were-killed-in-kithor-meerut-dead-bodies-found-in-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ अपराधी: मेरठ के किठौर में दिन निकलते ही दो किशोरों की हत्या, जंगल में मिले दोनों के शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ अपराधी: मेरठ के किठौर में दिन निकलते ही दो किशोरों की हत्या, जंगल में मिले दोनों के शव
Sun, 29 Aug 2021 10:59 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:59 AM IST
सार
मेरठ के किठौर निवासी दोनों किशोर शनिवार शाम को कुछ देर में लौटकर आने की बात कहकर घर से निकले थे, जिसके बाद वापस नहीं लौटे। रविवार को दोनों की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिए गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
मेरठ एसएसपी प्रभाकर चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के किठौर में रविवार को दिन निकलते ही दो किशोरों की निर्मम हत्या कर दी गई। दोनों के शव गांव के बाहर जंगल में पड़े मिले हैं। बताया गया कि दोनों किशोर शनिवार शाम को अपने घर से कुछ देर बाद लौटने की बात कहकर निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे, जिसके बाद रविवार को दोनों के शव जंगल में मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। वहीं किशोरों की हत्या के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार किठौर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निवासी सादिक (14) पुत्र जाने-आलम और अमन (13) पुत्र महराज शनिवार शाम 5:30 बजे घर से निकले थे। उसके बाद दोनों किशोर अपने घर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। रविवार सुबह दोनों किशोरों के शव किठौर क्षेत्र के फतेहपुर नारायण गांव के जंगल में ईख के खेत के पास मिले। दोनों के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी मच गई।
विज्ञापन
घटना के बाद सीओ किठौर बृजेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को घटना की सूचना दी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी देहात केशव कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जांच पड़ताल की। स्थानीय लोगों ने पूछताछ में बताया कि दोनों किशोर दोस्त थे।