फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two teams will tighten out cider on campus every day

कैंपस में रोजाना दो टीमें कसेंगी आउट साइडर पर शिकंजा

Fri, 02 Apr 2021 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Two teams will tighten out cider on campus every day
कैंपस में रोजाना दो टीमें कसेंगी आउट साइडर पर शिकंजा
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में प्रवेश प्रतिबंधित वाले युवकों के मामले में एसएसपी को पत्र लिखा जा रहा है। विवि प्रशासन अब ऐसे युवकों से सख्ती से निपटेगा। इसके साथ ही सोमवार से प्रोक्टोरियल बोर्ड की दो टीमें रोजाना कैंपस में चेकिंग करेंगी। जिन छात्र-छात्राओं के पास कैंपस का आईकार्ड नहीं मिलेगा उन पर कार्रवाई होगी। वहीं, जो छात्र-छात्राएं प्रमाण पत्र बनवाने आते हैं, उनको भी आईडीप्रूफ दिखाना होगा।
कैंपस में विभिन्न गतिविधियों के चलते 20 से अधिक युवकों का प्रवेश प्रतिबंधित है। बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित किए गए शान मोहम्मद ने कुलपति कार्यालय में जाकर विरोध जताया कि उस पर प्रतिबंध कैसे लगाया गया है। इस पर कुलपति प्रो. एनके तनेेजा ने प्रोक्टोरियल बोर्ड टीम को निर्देश दिए कि प्रवेश प्रतिबंध के बावजूद कैंपस में इस तरह से आनेेेे पर एसएसपी को पत्र लिखें। चीफ प्रॉक्टर प्रो. वीरपाल सिंह ने बताया कि सोमवार से दो टीमें प्रतिदिन कैंपस में चेकिंग करेंगी। जो भी बाहरी युवक मिलेंगे उनको पुलिस के हवाले किया जाएगा। प्रवेश प्रतिबंधित वाले युवकों की लिस्ट एसएसपी को भेजी जा रही है, जिससे उनके आने पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज में पकड़ी आठ बाहरी लड़कियां
मेरठ कॉलेज में चीफ प्रॉक्टर डॉ. अलका चौधरी ने चेकिंग के दौरान आठ बाहरी लड़कियों को घूमते हुए पकड़ा गया। सभी के परिजनों को बुलाकर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। सभी लड़कियां ग्रेजुएशन में प्रथम वर्ष की दूसरे कॉलेजों की छात्रा थीं। डॉ. अलका चौधरी ने कहा है कि अब बाहरी युवक-युवतियों को पुलिस के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुंडाएक्ट लगाने के हैं निर्देश
दो साल पहले लखनऊ विवि में हुए मामले में हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को जमकर फटकार लगाई थी। जिसके बाद गृह सचिव की तरफ से प्रदेश के सभी डीएम-एसएसपी को साफ निर्देश दिए गए थे कि अगर बिना प्रवेश वाले युवक कॉलेजों में जाकर माहौल बिगाड़ते हैं, किसी पार्टी के बैनर पर राजनीति करते हैं तो उनके खिलाफ गुंडाएक्ट की कार्रवाई करें जिससे शिक्षण संस्थानों में भय का माहौल पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed