फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two teachers received the Best Teacher Award.

Meerut News: दो शिक्षिकाओं को मिला बेस्ट टीचर अवार्ड

Mon, 07 Sep 2026 07:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Two teachers received the Best Teacher Award.
सरधना। जिलाधिकारी से बेस्ट टीचर अवार्ड प्राप्त करतीं कैप्टन सविता चौधरी और सहायक अध्यापिका सुनी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा की कैप्टन सविता चौधरी और प्राथमिक विद्यालय नवाबगढ़ी की सहायक अध्यापिका सुनीता को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जिलाधिकारी की ओर से बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। दोनों शिक्षिकाओं को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, नैतिक शिक्षा और शिक्षण में किए गए नवाचारों के लिए यह सम्मान दिया गया। सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा।
सहायक अध्यापिका सुनीता ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का है। उन्होंने कहा कि सम्मान से शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधक बृजपाल सिंह और प्रधानाचार्य जीत नारायण भारती ने कैप्टन सविता चौधरी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि समर्पित और नवाचारी शिक्षक विद्यार्थियों के साथ-साथ पूरी संस्था के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। इस अवसर पर कैप्टन सविता चौधरी ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा देने का कार्य करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed