{"_id":"66d78e27162a77dcf205f2d4","slug":"two-suppliers-of-fake-notes-arrested-meerut-news-c-30-1-sah1001-130623-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नकली नोटों के दो सप्लायर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नकली नोटों के दो सप्लायर गिरफ्तार
Wed, 04 Sep 2024 04:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 04 Sep 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
थाना कुतुबशेर पुलिस ने पकड़े नकली नोटों की सप्लाई करने वाले आरोपी।
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने नकली नोटों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार किए हैं, जो पंजाब से नकली नोट लाकर हरियाणा और यूपी के कई जिलों में सप्लाई करते थे। इनके पास से 60 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं।
मंगलवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सोमवार की रात थाना कुतुबशेर पुलिस अंबाला रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि अंबाला की तरफ से आ रहे दो युवक नकली नोटों की सप्लाई करने वाले हैं। पुलिस ने अंबाला रोड पर बड़ी नहर के पास से विजय कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी कमलानगर फर्कपुर जिला यमुनानगर हरियाणा, मुकेश पुत्र सोमप्रकाश निवासी मनोहरपुर को गिरफ्तार किया।
एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी विजय का भाई अजय गिरोह का सरगना है। दोनों भाई मिलकर नोटों की सप्लाई करते हैं। दोनों का नेटवर्क पंजाब, हरियाणा और यूपी के कई जिलों में फैला हुआ है। आरोपी अजय नौकरी और प्रोपर्टी के मामले में जेल जा चुका है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि तीन महीने पहले दो लाख रुपये के नकली नोट प्रताप सिंह खालसा पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम डाडवा थाना बेहट को लाकर दिए थे।
विज्ञापन
सहारनपुर में दुकानदारों को थोड़े-थोड़े नकली रुपये देकर चला देते और नकली नोटों के बदले में कुछ रुपये कम करके असली नोट ले लेते हैं।
- नकली नोट चलाने पर मिलता है कमीशन
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने नकली नोट चलाने पर कमीशन मिलने की बात भी कही। एक लाख के असली नोटों के बदले तीन लाख के नकली नोट दिए जाते थे। बाजारों में दुकानदारों की आंखों में धूल झोंककर नकली नोटों को चलाते थे। इस गिरोह के मुख्य आरोपी अजय की पुलिस तलाश कर रही है।
- जिले के कई लोग भी संलिप्त
पुलिस के मुताबिक, नकली नोटों के कारोबार में जिले के कई लोग संलिप्त हैं। कुछ लोगों के नाम भी सामने आए हैं। जिनकी पुलिस पहचान कर रही है। क्योंकि, तीन महीने पहले जिले में एक व्यक्ति को नकली नोटों की सप्लाई हुई थी। सप्लायर भी हरियाणा के रहने वाले थे। आरोपी मुकेश भी तीन से चार महीने पहले संपर्क में आया था। आरोपियों के मोबाइल से कई रिकॉर्डिंग भी बरामद हुई हैं। नकली नोटों को लेकर खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। मामले की जांच में जुट गया है।
- यह हुआ बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से 60 हजार रुपये के नकली और 4700 रुपये के असली नोट बरामद किए हैं। नकली नोट 500-500 रुपये के हैं। एक एटीएम कार्ड, दो पैन कार्ड, दो आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक वोटर आईडी कार्ड, दो मोबाइल फोन और एक कार मिली है।