फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two students dies and one injured in road accident in Muzaffarnagar city

हादसा: दो छात्रों की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल, ट्यूशन पढ़कर लौट रहे थे गांव

Mon, 16 Dec 2019 11:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 16 Dec 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
Two students dies and one injured in road accident in Muzaffarnagar city
बेटे की मौत के बाद बिलखते पिता - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना रोड़ पर गांव सठेड़ी और बड़सू के बीच किसी वाहन ने बाइक सवार तीन छात्रों को कुचल दिया। दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा छात्र गंभीर घायल हो गया। बाइक सवार छात्रों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। यदि हेलमेट पहना होता, तो शायद जान बच सकती थी। तीनों छात्र कक्षा 12वीं में पढ़ रहे थे। छात्रों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव बड़सू निवासी छात्र गौरव (17 वर्षीय) पुत्र जगपाल, आकाश (18 वर्षीय) पुत्र तेजपाल व रमन सैनी (18 वर्षीय) पुत्र हुकमंचद खतौली में जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र थे। सोमवार शाम तीनों छात्र खतौली से ट्यूशन पढ़ कर एक ही बाइक से गांव बड़सू लौट रहे थे। बुढ़ाना रोड पर गांव सठेड़ी और बड़सू के बीच रजबहे के पास किसी वाहन ने छात्रों को कुचल दिया। गौरव व आकाश की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि रमन सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मॉडल बनना चाहती थी अनु, पल भर में बिखर गए सपने, जिंदगीभर का जख्म दे गया ये हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के गांव कनौड़ा निवासी सुक्का पुत्र पीरु व सुनील पुत्र ओमपाल खतौली की तरफ से बाइक से जा रहे थे। छात्रों की क्षतिग्रस्त बाइक सड़क पर पड़ी थी। इन दोनों की बाइक की टक्कर छात्रों की बाइक से हो गई। जिससे सुक्का और सुनील भी घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों छात्रों के शव और घायलों को खतौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान छात्र सहित तीनों घायलों को मेरठ रेफर कर दिया। हादसे में छात्रों की मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन व ग्रामीण अस्पताल में पहुंचे। अस्पताल में छात्रों के शवों को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गौरव के ताऊ वीर सिंह ने रतनपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

छात्रों ने हेलमेट नहीं पहने थे
रतनपुरी थाना प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि बाइक सवार तीनों छात्रों ने हेलमेट नहीं पहने थे। इनके अलावा दौराला के गांव कनौड़ा के दोनों युवक भी हेलमेट नहीं पहने थे। पुलिस का मानना है कि अगर तीनों छात्र हेलमेट पहने होते तो शायद मृतक दोनों छात्रों की जान बच सकती थी और तीसरा छात्र भी गंभीर रूप से घायल नहीं होता। इसी तरह से दौराला क्षेत्र के रहने वाले बाइक सवार भी घायल होने से बच सकते थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed