{"_id":"63af5205a3840175a2797491","slug":"two-sons-arrested-for-killing-farmer-in-puthi-city-news-mrt6199339174","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दोनों कातिल बेटे गिरफ्तार, पूछताछ में बताई मर्डर के पीछे की बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दोनों कातिल बेटे गिरफ्तार, पूछताछ में बताई मर्डर के पीछे की बड़ी वजह
Sat, 31 Dec 2022 05:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 05:41 PM IST
सार
Meerut News : पुलिस ने किसान की हत्या के मामले में दोनों कातिल बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दोनों आरोपियों ने पूछताछ में मर्डर के पीछे की बड़ी वजह बताई।
विज्ञापन
किसान का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ जनपद में परीक्षितगढ़ के गांव पूठी में बुजुर्ग किसान खीमचंद की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों बेटों बीर सिंह और बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। जमीन के विवाद में बेटों ने पिता की हत्या कर दी थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शनिवार को वारदात का पूरा खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि मृतक के नाम 24 बीघा जमीन थी। इसमें आठ बीघा बेच दी थी। खीमचंद 16 बीघा जमीन दूसरे बेटों को दे रहा था। इसलिए बीर सिंह और बिजेंद्र ने हत्या का प्लान बनाकर वारदात की। घटना से पहले आरोपियों ने शराब पी और फिर पिता को मार डाला।
विज्ञापन
बुधवार देर रात खींमचंद फसल की सिंचाई करने गया था। इसी दौरान दोनों बेटे उसकी हत्या कर फरार हो गए थे। मृतक के तीसरे बेटे इंद्रपाल ने केस दर्ज कराया था। शुक्रवार को पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ में भाजपा नेता व उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सहारनपुर में सड़क हादसे में एक की मौत
एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि जमीन के विवाद में ही पिता की हत्या की गई है।
यह भी पढ़ें: Meerut: नए साल पर किया हुड़दंग तो बरसेंगीं लाठियां, जश्न के नाम पर उत्पात मचाने वालों से निपटेगी पुलिस