फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two sides face to face regarding removal of idol from temple, both sides called to SDM office

Meerut News: मंदिर से मूर्ति हटाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, दोनों पक्षों को एसडीएम कार्यालय बुलाया

Fri, 09 Jun 2023 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two sides face to face regarding removal of idol from temple, both sides called to SDM office
मवाना। गुड मंडी स्थित शिव मंदिर में पूर्व में स्थापित दत्तात्रेय और साईबाबा की मूर्तियां हटाकर दूसरी मूर्ति स्थापित करने को लेकर मूर्ति स्थापित करने वाला परिवार और मंदिर कमेटी के कुछ लोग आमने सामने आ गए। जिससे विवाद की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करते हुए आला अधिकारियों के निर्देश पर मंदिर के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया तथा दोनों पक्षों को शुक्रवार को उपजिलाधिकारी के यहां उपस्थित होने को कहा है।
विज्ञापन

गुड मंडी में भगवान शिव का मंदिर स्थित है। गुड मंडी निवासी अनिता गुप्ता का कहना है कि उनके पति स्व. अरुण गुप्ता द्वारा मंदिर में काफी समय पहले भगवान दत्तात्रेय व साईबाबा की मूर्तियां प्राण प्रतिष्ठा के बाद स्थापित कराई थी। जिनको वहां से हटाकर विस्थापित कर खंडित कर दिया तथा उनके स्थान पर अन्य मूर्ति स्थापित कर दी।
विज्ञापन


जिसे लेकर बृहस्पतिवार शाम अनिता गुप्ता पक्ष तथा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विनोद गुप्ता के साथ कमेटी के कुछ लोग पहुंच तथा दोनों पक्ष मूर्तियों को लेकर आमने सामने आ गए, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों को मंदिर से बाहर कर मंदिर के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। दोनों पक्षों को शुक्रवार को उपजिलाधिकारी के यहां उपस्थित होकर अपना अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिता गुप्ता ने महिला आयोग को पत्र भेजकर मूर्तियां विस्थापित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विनोद गुप्ता का कहना है कि उनका व्यक्तिगत काम नहीं है। लड़ाई करना भी उनके लिए संभव नहीं है। मूर्ति विस्थापित कर खंडित करने का जो आरोप लगाया जा रहा है, वह गलत है। मूर्ति को विधिविधान के साथ स्थापित कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed