फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two shoter arested of udham singh

एसटीएफ के हत्थे चढ़े ऊधम सिंह के दो शूटर 

Thu, 27 Oct 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 27 Oct 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
two shoter arested of udham singh
एसटीएफ की गिरफत में उधम सिंह के शूटर - फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ ने कुख्यात ऊधमसिंह के दो शूटरों को मेरठ कचहरी से गिरफ्तार कर लिया। दोनों शूटर जेल में बंद योगेश भदौड़ा और उसकी पत्नी सुमन भदौड़ा की हत्या करने आए थे। शूटरों के तीन साथी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

कुख्यात योगेश भदौड़ा और ऊधमसिंह करनावल के बीच खूनी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में दोनों पक्षों के करीब 25 लोगों की हत्या हो चुकी है। तीन साल पहले भरी कचहरी में नितिन गंजा की हत्या हो गई थी। उसी मामले में दो सप्ताह पहले योगेश भदौड़ा की पत्नी सुमन जेल गई थी। योगेश भदौड़ा सिद्धार्थनगर जेल में बंद है। बुधवार को योगेश और सुमन को नितिन गंजा की हत्या के मामले में मेरठ कचहरी में पेश होना था। दंपति की हत्या करने के लिए लखनऊ जेल में बंद ऊधमसिंह ने अपने पांच शूटर मेरठ कचहरी में लगा दिए।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ के एसएसपी अमित पाठक ने सीओ मेरठ अनित कुमार, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव और उनकी टीम को कचहरी में लगाया। मेरठ एसटीएफ टीम ने घेराबंदी कर ऊधमसिंह के दो शूटर अमित उर्फ अर्जुन पुत्र लोकेंद्र सिंह निवासी किवाना कांधला शामली और सोहनवीर उर्फ सोनू उर्फ भंडारी पुत्र जगवीर सिंह निवासी करनावल सरूरपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में आरोपियों से दो पिस्टल, 21 कारतूस, एक बाइक और चार मोबाइल बरामद हुए। जबकि तीन आरोपी नियामत, ईमान और बाबर निवासी जली कोठी देहली गेट फरार हो गए। पुलिस ने तीनों की तलाश में दबिश दी, लेकिन देर रात तक तीनों का सुराग नहीं लग सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख में दी थी सुपारी 
एसटीएफ की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ऊधम सिंह ने योगेश भदौड़ा और उसकी पत्नी को मारने के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी थी। साजिश करने में ऊधम की पत्नी गीतांजलि भी शामिल है। परतापुर बाईपास स्थित एक हॉस्टल के कमरे में उनकी मीटिंग हुई थी। हॉस्टल एक महिला चलाती है, जोकि ऊधमसिंह से फोन पर बातचीत करती है। नियामत, ईमान और बाबर भी लगातार ऊधमसिंह के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed