{"_id":"678d5cf928909760910bf192","slug":"two-sent-to-jail-in-case-of-firing-near-police-post-meerut-news-c-76-1-smrt1039-104555-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुलिस चौकी के पास फायरिंग के मामले में दो को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुलिस चौकी के पास फायरिंग के मामले में दो को जेल भेजा
विज्ञापन
मोदीपुरम। पुलिस चौकी मोदीपुरम के पास युवक पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। उन्हें जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। लेनदेन के विवाद को लेकर यह फायरिंग की गई थी।
मूलरूप से शाहजहांपुर निवासी दीपक पिछले कई साल से रुड़की रोड स्थित डौरली में किराए पर रहता है। वह राजमंदिर मंडप के पास प्रॉपर्टी डीलर आदित्य चौहान के कार्यालय पर कार्य करता है। आरोप है कि शनिवार को सतनाम नागर, निशु वसुटा, दीपेंद्र चौहान, भूरा व एक अन्य ने कार्यालय के बाहर पहुंचकर अभद्रता की। इस दौरान सतनाम ने लगभग चार राउंड फायर किए, जिसमें एक गोली दीपक को लग गई। चौकी के पास फायरिंग से लोगों में दहशत फैल गई थी।
मामले में पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में दीपेंद्र को पकड़ लिया था। दीपेंद्र के पैर में गोली लगी थी। दीपेंद्र के अलावा निशु को भी हिरासत में लिया गया था। रविवार को पुलिस ने सतनाम नागर और भूरा की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन दोनों पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी मुन्नेश सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपी दीपेंद्र और निशु को कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।