उत्तर प्रदेश में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में बिजली विभाग के दो अधिकारियों की दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों अफसर मेरठ से एक मीटंग के बाद वापस लौट रहे थे जहां देवबंद के नजदीक एक ओवर ब्रिज पर हादसे का शिकार हो गए। आगे तस्वीरों में देखें आखिर कितना भयंकर था यह हादसा: -
2 of 6
क्षतिग्रस्त वाहन को देखते लोग
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जिले में मंगल का दिन दो परिवारों के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां दो अफसरों की एक साथ मौत का मंजर जिसने भी देखा उसी के रौंगटे खड़े हो गए। वहीं एक जरा सी चूक ने दो हंसते खेलते परिवारों की सारी खुशियां पल भर में उजाड़ दीं।
3 of 6
एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में तैनात बिजली विभाग के दो एसडीओ पवन सिंह व रब्बान अली सोमवार को अभियन्ता संघ की बैठक में शामिल होकर मंगलवार सुबह मेरठ से वापस लौट रहे थे। वह जब मुजफ्फरनगर से आगे पहुंचे तो सहारनपुर देवबंद ओवरब्रिज पर हादसे का शिकार हो गए। पलक झपकते ही दौनों की मौके पर ही मौत हो गई।
4 of 6
एसडीओ पवन सिंह और एसडीओ रब्बान अली
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार ओवर ब्रिज पर पॉपुलर की लकड़ियों से लदा एक ट्रैक्टर ट्रॉली खराब खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आर रही एसडीओ की तेज रफ्तार कार सीधी ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर लगते ही कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार दोनों अधिकारियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
5 of 6
मृतक पवन के घर में पसरा मातम
- फोटो : अमर उजाला
आसपास के लोगों ने डॉयल 100 को घटना की जानकारी दी और मदद के लिए दौड़े लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रॉली के भीतर लकड़ियों में घुसी कार को काटकर बाहर निकाला तब जाकर दोनों अफसरों के शव बाहर निकाले जा सके। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और क्षतिग्रस्त कार को घटनास्थल से हटवाया।