फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two scoundrels of Chhainu Pehalwan gang detained in robbery at yarn merchant's house

Meerut News: धागा कारोबारी के घर डकैती में छैनू पहलवान गैंग के दो बदमाश हिरासत में

Sun, 25 Aug 2024 05:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Two scoundrels of Chhainu Pehalwan gang detained in robbery at yarn merchant's house
मेरठ। लोहियानगर क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी पुलिस चौकी के पास उमर नगर में धागा कारोबारी शादाब के घर में डकैती के मामले में एसओजी ने छैनू पहलवान गैंग के दो बदमाशों को हिरासत में लिया है। पुलिस संदेह के आधार पर इनसे पूछताछ कर रही है। इसके अलावा कुछ अन्य संदिग्ध भी पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस वारदात के खुलासे व बदमाशों की पहचान के लिए लगातार सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

जाकिर काॅलोनी पुलिस चौकी महज सौ मीटर दूर उमर नगर में धागा कारोबारी शादाब अंसारी के मकान में बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे छह बदमाश घुस गए थे। जबकि तीन बदमाश घर के बाहर आसपास नजर बनाए हुए थे। घर के अंदर बदमाशों ने शादाब और उसकी पत्नी शबाना, पिता मकसूद, मां शाजिया, बेटी बिनिया, आलिया और बेटे अरशान को एक कमरे में बंधक बना लिया था। अरशान की कनपटी पर पिस्टल लगाकर बदमाशों ने शादाब से सभी अलमारी की चाबी ले ली थी।
विज्ञापन

करीब ढाई घंटे तक बदमाश घर के अंदर रहकर लूटपाट करते रहे। आभूषण व नकदी समेटकर परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए करीब साढ़े 12 बजे फरार हो गए थे। पड़ोसियों ने आकर परिवार के सभी लोगों को बंधक मुक्त कराया। शादाब ने बताया कि बदमाश 40 तोले सोना और करीब तीन लाख की नकदी लेकर फरार हो गए थे। पुलिस की चार टीमें सर्विलांस की मदद से बदमाशों की तलाश में जुट गई। पुलिस शादाब के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा धागा कारोबारी के घर आने जाने वाले रास्ते पर लगे कई सीसीटीवी की फुटेज पुलिस खंगाल रही है। इनमें पांच बाइकों पर नौ बदमाश दिखे। सात बदमाशों ने चेहरा नकाब से ढक रखा था। जबकि दो के चेहरे खुले थे। दो बाइकों के नंबर बदमाशों ने टेप से छिपा रखे थे। तीन बाइकों के नंबर फर्जी निकले थे। वारदात को अंजाम देकर बदमाश हापुड़ अड्डे की तरफ फरार हुए। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश नौचंदी के तिरंगा गेट की तरफ जाते दिखे हैं। यहां से गलियों में प्रवेश करने के बाद पुलिस को बदमाशों का सुराग नहीं मिला है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में लगी हैं। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed