{"_id":"6a4e8b62062d87f5d3042c92","slug":"two-sale-deeds-for-a-single-plot-complaint-of-fraud-filed-with-the-vigilance-department-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1239515-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एक प्लॉट की दो रजिस्ट्री, विजिलेंस में फर्जीवाड़े की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एक प्लॉट की दो रजिस्ट्री, विजिलेंस में फर्जीवाड़े की शिकायत
विज्ञापन
- मेडा पर 2021 और 2006 की दो अलग-अलग रजिस्ट्री करने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) में एक ही प्लॉट की दो अलग-अलग रजिस्ट्री जारी करने का आरोप लगा है। एक आवंटी ने मेडा पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाकर विजिलेंस मुख्यालय में शिकायत करने की बात कही है।
मोदीपुरम स्थित शिवनगर निवासी अनिका मित्तल ने बताया कि उन्होंने प्लॉट संख्या जे-12 मंगल पांडे नगर निवासी विश्वा राज से खरीदा था। खरीद के समय विक्रेता ने उन्हें 15 जनवरी 2021 की मूल रजिस्ट्री सौंपी, जिसमें उल्लेख था कि यह प्लॉट मेडा द्वारा उन्हें आवंटित किया गया है। इस रजिस्ट्री का सत्यापन भी मेडा द्वारा किया था, जिसके बाद उन्होंने प्लॉट खरीद लिया।
महिला ने बताया कि अप्रैल 2026 में जब वह प्लॉट पर पहुंचीं तो वहां बागपत निवासी एक व्यक्ति का कब्जा मिला। जानकारी करने पर उक्त व्यक्ति ने दावा किया है कि उन्होंने यही प्लॉट विश्वा राज से अगस्त 2006 को खरीदा था। उन्होंने मेडा द्वारा जारी मूल रजिस्ट्री भी दिखाई। दोनों दस्तावेज देखने के बाद महिला ने मेडा ऑफिस में शिकायत कर दी। इस पर मेडा अफसरों ने महिला को बताया है कि वर्ष 2021 में विश्वा राज ने आवेदन देकर कहा था कि व्यक्तिगत कारणों से वह पहले रजिस्ट्री नहीं करा सके थे। इसी आधार पर एमडीए ने 15 जनवरी 2021 को दोबारा रजिस्ट्री जारी कर दी। सचिव, मेडा अर्पित गुप्ता का कहना है कि यह मामला उनके कार्यकाल से पहले का है। बृहस्पतिवार को इसका रिकॉर्ड निकाला जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --