फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two quintals of meat recovered from damaged car on highway

UP: हाईवे पर क्षतिग्रस्त कार से दो कुंतल मांस बरामद, जमकर मचा हंगामा; आरोपी चालक मौके से हुआ फरार

Sat, 11 Jan 2025 10:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 11 Jan 2025 10:21 PM IST
सार

योगीपुरम चौकी इंचार्ज हरिमोहन गौतम ने बताया कि शनिवार सुबह मुजफ्फरनगर की तरफ से एक लाल रंग की ब्रेजा कार दिल्ली की तरफ जा रही थी। इसी बीच चालक का स्टेरिंग से नियंत्रण खो गया। कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
Two quintals of meat recovered from damaged car on highway
कार छोड़कर भागा आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हाईवे- 58 पर शनिवार सुबह एक लाल रंग की ब्रेजा कार सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान लोगों को कार के अंदर पॉलिथीन में मांस दिखाई दिया। मांस को लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

विज्ञापन


योगीपुरम चौकी इंचार्ज हरिमोहन गौतम ने बताया कि शनिवार सुबह मुजफ्फरनगर की तरफ से एक लाल रंग की ब्रेजा कार दिल्ली की तरफ जा रही थी। इसी बीच चालक का स्टेरिंग से नियंत्रण खो गया। कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद चालक ने कर स्टार्ट करने का प्रयास किया। लेकिन कर स्टार्ट नहीं हो सकी। भीड़ को आता देख चालक कर छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने कार के अंदर जांच पड़ताल की। जिसमें पॉलिथीन के अंदर मांस दिखाई दिया। मांस को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। इस दौरान पुलिस को लगभग दो कुंतल के आसपास कर के अंदर मांस बरामद हुआ। पुलिस ने मांस को सैंपल के लिए भेज दिया। वहीं हाईवे पर लगे जाम को खुलवाकर राहगीरों को आगे के लिए रवाना किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। कार के नंबर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने वीडियो बना रहे एक युवक को धमकाया
लाल रंग की ब्रेजा कर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार के अंदर मांस बरामद होने पर लोगों ने हंगामा कर दिया था। मौके पर हिंदू संगठन का एक कार्यकर्ता वीडियो बना रहा था। इस दौरान पुलिसकर्मी युवक को वीडियो बनाने से मना कर रहे हैं। जिसको लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पुलिसकर्मी में गर्मा गर्मी भी हो गई थी। लेकिन वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।


सुबह के समय प्राइवेट कार से मांस हो रहा सप्लाई
शनिवार सुबह कार के अंदर मिला मांस पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है। स्थानीय लोगों में पुलिस को लेकर नाराजगी देखी जा सकती है। स्थानीय लोगों कहना है कि सुबह के समय तस्कर प्राइवेट कार से मांस को तस्करी कर रहे हैं। लेकिन पुलिस तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed