{"_id":"615045498ebc3e0de65e3554","slug":"two-persons-caught-with-pistol-and-cartridges-in-ssp-random-checking-campaign-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: एसएसपी के रैंडम चेकिंग अभियान में पिस्टल व कारतूस के साथ पकड़े दो शख्स, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: एसएसपी के रैंडम चेकिंग अभियान में पिस्टल व कारतूस के साथ पकड़े दो शख्स, पूछताछ जारी
Sun, 26 Sep 2021 03:32 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 26 Sep 2021 03:32 PM IST
विज्ञापन
तमंचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में एसएससी प्रभाकर चौधरी के आज सुबह चलाए गए रेंडम चेकिंग अभियान में पिस्टल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
रविवार सुबह एसएसपी प्रभाकर चौधरी सेट पर रेंडम चेकिंग का फरमान जारी किया, जिससे हड़कंप मच गया। अभियान की खास बात यह थी कि रात्रि ड्यूटी समाप्त कर चुके पुलिसकर्मियों को भी इसमें लगाया गया था। सड़कों पर खाकी उतरी तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
संदिग्धों को रोक रोक कर तलाशी ली गई। गाड़ियों को भी खंगाला गया। इसी दौरान टीपीनगर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को तलाशी के लिए रोका। तभी उनके पास एक पिस्टल और कुछ कारतूस बरामद हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी के लिए बड़ी खबर: हस्तिनापुर से भाजपा विधायक दिनेश खटीक बनेंगे मंत्री, आज लखनऊ में लेंगे शपथ
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और अफसरों को जानकारी दी। दोनों युवक लिसाड़ीगेट के बताए जा रहे हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। उधर, भावनपुर पुलिस ने नकली शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पड़ताल की जा रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।