फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two persons are dead in the road accident and five injured

सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत, पांच घायल

Fri, 27 Sep 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
two persons are dead in the road accident and five injured
हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव लतीफपुर में बस की टक्कर में रोडवेज बस के नींचे फंसी पूर्ण सिंह की बाइक - फोटो : MAWANA
सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत, पांच घायल
विज्ञापन

हस्तिनापुर/परीक्षितगढ़। क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार वृद्ध सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पहला हादसा हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव लतीफपुर के पास हुआ।
हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव लतीफपुर निवासी 62 वर्षीय पूर्ण सिंह पुत्र जेठा सिंह बृहस्पतिवार सुबह बाइक से मजदूरी के लिए जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर सामने से आई तेज गति मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक बस के साथ कई सौ मीटर तक घिसटती हुई चली गई। वहीं घटना में गंभीर रूप से घायल पूर्व सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में चालक व परिचालक बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस लोगों मशक्कत से बाइक को बस के नीचे से निकाला। परिजनों के अनुसार आर्थिक स्थिति नाजुक होने के चलते 62 वर्ष पूर्व सिंह मजदूरी करने जाते थे। परिवार में पत्नी ईश्वरी, पांच बेटे व एक बेटी है।
विज्ञापन

पापा के साथ होते तो शायद हादसा नहीं होता
मृतक पूरण सिंह के बेटे बक्शी, कालू, तीर्थ, प्रीतम और अवतार सिंह ने बताया कि सभी मजदूरी कर परिवार चला रहे हैं। आज सभी मजदूरी करने के लिए पहले ही निकल गए थे। अगर वह पिता को साथ लेकर जाते तो शायद यह हादसा नहीं होता। इस संबंध में थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाने में बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरा हादसा परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव अहमदनगर बढ़ला-खजूरी मार्ग पर हुआ। ग्राम अहमदनगर बढला निवासी योगराज, रोहताश पुत्र रघुवर बुधवार रात बाइक से परीक्षितगढ़ से गांव लौट रहे थे। गांव के नजदीक सामने से आए ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल 40 वर्षीय योगराज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रोहताश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों की मदद से रोहताश को मेडिकल में भर्ती कराया। पुलिस ने योगराज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखते जाने तक घटना में तहरीर नहीं दी गई है। वहीं, घटना से योगराज की पत्नी ऋषिपाली व मां रत्नों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी के मुताबिक तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
------
कार पेड़ से टकराई, दो घायल
जानीखुर्द। मेरठ बागपत मार्ग पर जानी गंगनहर पुल के समीप बृहस्पतिवार को वाहन को बचाने के चक्कर में कार चालक नियंत्रण खो बैठा। तेज रफतार कार पेड़ से टकरा गई। जिसमें कार सवार दो युवक घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कस्बा सिवाल खास निवासी शोयब और सुहेल बागपत से कार द्वारा लौट रहे थे। मेेरठ-बागपत मार्ग पर गंगनहर पुल के समीप सामने से आये वाहन को बचाने के चक्कर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें सोएब और सुहेल घायल हो गए। राहीगरों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।

-----------------
कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
सरधना। अटेरना गंगनहर पुल पर बृहस्पतिवार सुबह कार की टक्कर से दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। मोहल्ला घोसियान निवासी रोहित पुत्र राकेश व देवेंद्र पुत्र नानक बृहस्पतिवार सुबह बाइक से अटेरना की ओर जा रहे थे। कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पार सरधना की ओर से तेज गति पर आई कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में रोहित और देवेंद्र घायल हो गए। घटना के बाद चालक कार सहित फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित द्वारा अज्ञात कार चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।

परीक्षितगढ़ क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से हुई मौत के मामले में योगराज का फाइल फोटो।

परीक्षितगढ़ क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से हुई मौत के मामले में योगराज का फाइल फोटो।- फोटो : PARIKESHGARH

 पूर्ण सिंह का फाइल फोटो।

पूर्ण सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : MAWANA

हस्तिनापुर के गांव लतीफपुर में बस की टक्कर हुई पूर्ण सिंह के मौत के बाद मौके पर मौजूद।

हस्तिनापुर के गांव लतीफपुर में बस की टक्कर हुई पूर्ण सिंह के मौत के बाद मौके पर मौजूद।- फोटो : MAWANA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed