फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two person arrested in fake currency case

100-100 के 35 सौ नकली नोट मिले, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Nov 2021 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
two person arrested in fake currency case
नकली नोटों से दुकान पर खरीद रहे थे सामान, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल पुलिस ने नकली नोट बाजार में चलाने वाले दो आरोपी हिमांशु अग्रवाल निवासी माधवपुरम और राशिद निवासी ललियाना किठौर को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान 100-100 के 35 सौ नकली नोट बरामद हुए। दोनों आरोपियों को नकली नोट सप्लाई करने वाले के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने मेडिकल गेट नंबर-एक से इन्हें पकड़ा। दोनों अलग-अलग दुकान पर सामान खरीद रहे थे। दोनों ने 100-100 के नकली नोट थमाए। आरोपियों ने बताया कि एक युवक ने उनको पैसा दिया था। उसका नाम और पता अब तक नहीं बताया गया है। हिमांशु से 1600 और राशिद से 1900 रुपये बरामद किए गए। हिमांशु के पिता की माधवपुरम में किराना की दुकान है।
विज्ञापन

यहां हिमांशु भी बैठता है। वहीं, राशिद के पिता उवेद किसान है। दोनों आरोपी पढ़ाई कर रहे है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि अभी छानबीन जारी है। उन्होेंने बताया कि नकली नोट के सप्लायरों से जुड़े नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed