फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two people were injured in a fight between two groups in Lalkurti.

Meerut News: लालकुर्ती में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

Sun, 31 May 2026 08:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
Two people were injured in a fight between two groups in Lalkurti.
- पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में डॉ. परवेज अहमद व संजय भाटिया पक्ष के बीच 28 मई को कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने एक पक्ष के परवेज अहमद, स्मिता दीक्षित व चार अज्ञात और दूसरे पक्ष के संजय भाटिया व उसके बेटे और पत्नी पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में लग गई है।
तोपखाना बाजार निवासी संजय भाटिया ने शुक्रवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उनके पड़ोस में डॉ.परवेज अहमद रहते है। उन्होंने बहुत सारे कुत्ते पाल रखे है। सुबह के समय उनके कुत्ते भौंक रहे थे। उनके बेटे ने पत्थर उठाकर कुत्तों की ओर फेंका था। पत्थर घर के बाहर खड़ी दूसरे पक्ष की कार में लग गया था। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग गाली-गलौज करते हुए मौके पर आ गए। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर, परवेज अहमद ने बताया कि घटना वाले दिन सुबह के समय वह क्लीनिक जाने के लिए कार में बैठे थे। इसी बीच संजय के बेटे ने उनके ऊपर ईंट व धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी ने कार में भी तोड़फोड़ की। वहीं आरोपी का परिवार मौके पर आ गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उनके गले पर झपट्टा मारकर तोड़ ली। हमले की घटना मकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed