फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   two people died due to overturn bolero after brusting tyre

तेज रफ्तार बोलेरो टायर फटने से पलटी, दो लोगों की हो गई मौत

Sat, 22 Feb 2020 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
two people died due to overturn bolero after brusting  tyre
जानीखुर्द(मेरठ)। गंगनहर पटरी मार्ग पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की सूचना पर परिजन भी पहुंचे और बिना कानूनी कार्रवाई के ही शव ले गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी योगेंद्रपाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह जानी की तरफ से एक बोलेरो गंगनहर पटरी मार्ग होते हुए मुरादनगर जा रही थी। सिवाल पुल के पास तेज रफ्तार गाड़ी का टायर फट गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। राहगीरों ने गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक गाड़ी में सवार जानी निवासी बबलू(40) पुत्र नेतराम और सुहैल (30) पुत्र नसीम की मौत हो चुकी थी। वहीं भोलू निवासी जानी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे होने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने गाड़ी को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। वहीं पुलिस ने हादसे के शिकार लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद बाद परिजन शवों को ले गए। दोनों युवकों के परिजनों का रो रोकर बुराहाल था। दोपहर को शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

घायल युवक की मौत, रिपोर्ट
खरखौदा। हापुड़ निवासी जसप्रीत पुत्र महकार मंगलवार को बाइक पर सवार होकर मेरठ जा रहा था। हाजीपुर गांव के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसमें जसप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अगले दिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उसके भाई नरेंद्र ने शुक्रवार को अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed