मेरठ: डीजे को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, जमकर पथराव और फायरिंग, दो घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जिले में न्यू इस्लामनगर शुक्रवार देर रात गोली की तड़तड़ाहट से दहल गया। डीजे पर हुए विवाद के बाद दर्जनभर युवकों ने एक मकान में घुसकर जमकर फायरिंग की और पथराव कर दिया। घटना में दो लोगों को गोली लग गई। जबकि पथराव से परिवार के अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
रियाजुद्दीन के बेटे साकिब की शनिवार को बारात जानी थी। शुक्रवार रात घर पर डीजे लगा था और रिश्तेदार डांस कर रहे थे। इसी दौरान डीजे पर बुद्दन, शाहरुख, नफीस सहित कुछ युवक आ गये। उन्होंने तमंचे पर डिस्को...गाना बजवाकर डांस शुरु कर दिया। इसी दौरान कुछ युवक तमंचे निकाल फायर करने लगे।
पड़ोस में ही रहने वाले आस मोहम्मद ने युवकों को फायरिंग करने से मना किया तो युवक आक्रोशित हो गये। उस समय तो वहां मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया और आस मोहम्मद अपने घर लौट आया। कुछ ही देर में युवक फिर एकत्र हुए और आस मोहम्मद के घर पहुंच गये और पथराव कर दिया।
युवक घर में घुस गये और फायरिंग कर दी। इस दौरान घर में मौजूद जावेद और पड़ोसी जान मोहम्मद गोली लगने से घायल हो गये। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/