फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two parties fight in Meethapur, also accused of firing

मीठेपुर में दो पक्षों ने मारपीट, फायरिंग का भी आरोप

Fri, 12 Sep 2025 09:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
Two parties fight in Meethapur, also accused of firing
लावड़। मीठेपुर गांव में बीते कुछ दिनों से दो पक्षों में विवाद की स्थिति बनी हुई है। बृहस्पतिवार देर रात दोनों पक्षों में विवाद हुआ। प्रधानी का चुनाव लड़ने का विवाद सामने आ रहा है। शुक्रवार को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी आकिब ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी कार में मजदूरों को बैठाकर पशु पैठ में जा रहा था। गांव से बाहर निकलते ही गांव का एक युवक बाइक लेकर उनका पीछा करने लगा। मीठेपुर-लावड़ मार्ग पर लावड़ नगर पंचायत के बोर्ड के पास जैसे ही कार पहुंची तो पहले से ही वहां खड़े गांव निवासी दूसरे युवक ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उस पर फायर कर दिया और गाड़ी के शीशे पर सरिया मारा। पीछे से आ रहे युवक ने भी फायर किया। पीड़ित ने कार को भगा लिया और चौकी पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन तब तक सभी भाग निकले।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात दूसरे पक्ष से टिंकू ने भी मारपीट व फायरिंग का आरोप लगाया और चौकी पर तहरीर दी थी। पुलिस ने एक घायल को उपचार भी दिलाया था। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed