फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two parties fight due to enmity in Sardhana, three injured

सरधना में रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

Sat, 14 Jun 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two parties fight due to enmity in Sardhana, three injured
सरधना। नगर के मोहल्ला नंगला रोड सियाबाग कॉलोनी में रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से अमन, शकील, फैयाज घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

नंगला रोड बस्ती निवासी अमन पुत्र शकील पक्ष ने बताया कि कुछ दिन पहले मोहल्ला निवासी आरोपियों से किसी बात पर उनकी कहासुनी हो गई थी। मोहल्ले के लोगों ने आपस में समझौता करा दिया था। आरोप है कि शुक्रवार को एक बार फिर आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज कर दी। विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंड़ों से हमला कर दिया। हमले में अमन, शकील और फैयाज गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed