{"_id":"5bd5afa1bdec22694123cbbc","slug":"two-parties-fight-after-a-land-despute-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी डंडे और धारदार हथियार, महिला समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी डंडे और धारदार हथियार, महिला समेत छह घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 28 Oct 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
दो पक्ष भिड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बिजनौर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस झगड़े में दोनों तरफ से महिला समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
गांव शहवाजपुर में अनीस अहमद और इकरार अहमद का काफी पुराना जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर रविवार को दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। एक बार तो कुछ ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इस झगड़े में इकरार पक्ष से इकरार, फुरकान, यासमीन, इश्तेकार और अनीस पक्ष के अनीस अहमद, इस्लामुद्दीन घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। वहां के चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/