फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two parties clashed with sticks, five injured, FIR lodged against 16

Meerut News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पांच घायल, 16 पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 23 Nov 2025 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed with sticks, five injured, FIR lodged against 16
गंगानगर। इंचौली थाना क्षेत्र के सांधन गांव में दोपक्ष भिड़ गए। शाम को कहासुनी के बाद रात में दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। घटना में दो महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 16 लोगों के खिलाफ मारपीट आदि धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

गांव सांधन में निवासी चमन सिंह के मुताबिक उनकी बेटी गुंजन और पत्नी बृहस्पतिवार शाम को उपले लेने जा रही रही थीं। तभी पीछे से आए रिंकू ने उनकी बेटी के सामने थूक दिया। वहां कहासुनी हुई तो आसपास के लोगों ने बीच बचाव करा दिया। आरोप है रात में रिंकू छह-सात लोगों के साथ चमन के घर पहुंच गया और अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। चमन सिंह पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हवाई फायरिंग का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर इंचौली थाना क्षेत्र की तोफापुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। झगड़े में चमन सिंह पक्ष की दो महिलाएं और दूसरे पक्ष के रिंकू, सागर, संसार घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इंचौली थाने में चमन सिंह की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, संसार पक्ष ने पुलिस को बताया कि झूठा आरोप लगाते हुए उसके बेटे से मारपीट की गई। इसमें उसका हाथ टूट गया। जब उसे बचाने आए तो उन पर भी हमला किया गया। पुलिस ने संसार की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह के मुताबिक मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
इन पर दर्ज हुई प्राथमिकी
चमन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिंकू, अभि, अभिषेक, शिवा, संसार, वंश, सनी पर प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, दूसरे पक्ष के संसार की तहरीर पर उदय, ललित, साहिल, विक्की, मंगल, अजय, विपिन, अमन और कपिल सहित कुल 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed