फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two parties clashed over making the pet dog defecate in front of the house

पालतू कुत्ते से घर के सामने शौच कराने पर दो पक्ष भिड़े

Thu, 17 Apr 2025 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed over making the pet dog defecate in front of the house
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव मुल्हेड़ा में मंगलवार देर रात घर के सामने पालतू कुत्ते से शौच कराने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। साथ ही घायलों को उपचार के लिए सरधना सीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

अनिल पुत्र प्रेम ने तहरीर में बताया कि उसका पड़ोसी आए दिन अपने पालतू कुत्ते से उसके घर के सामने शौच कराता है। विरोध करने पर मंगलवार देर रात एक बार फिर आरोपी ने उसके घर के बाहर कुत्ते से शौच करा दिया। विरोध किया तो आरोपी गाली गलौज पर उतर आया। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर दी। बीच बचाव में आए उसके भतीजे छोटू पुत्र राजे को भी पीटकर घायल कर दिया। उधर, दूसरे पक्ष ने भी थाने में तहरीर देकर अनिल पक्ष पर विभिन्न आरोप लगाए। फिलहाल इस मामले में घायल दोनों पक्षों के लोगों का पुलिस ने सीएचसी में मेडिकल कराया और उनकी तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed