फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Two parties clash during wedding ceremony, 12 injured

मेरठ: शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में संघर्ष, 12 घायल, ये रही विवाद की बड़ी वजह

Wed, 05 May 2021 11:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 05 May 2021 11:14 AM IST
सार

मेरठ के मिलक गांव में मंगलवार की रात में एक शादी समारोह के दौरान सड़क पर भीड़ नहीं लगाने की बात कहने पर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। जिसमें दोनों पक्षों से 12 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Meerut News: Two parties clash during wedding ceremony, 12 injured
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरधना के मिलक गांव में मंगलवार की रात में एक शादी समारोह के दौरान सड़क पर भीड़ नहीं लगाने की बात कहने पर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। जिसमें दोनों पक्षों से 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी पर मौके पर डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


मिलक गांव निवासी बीजे के यहां शादी समारोह था। इस दौरान भात लेेने की तैयारी चल रही थी। कुछ लोग ढोल की थाप पर डांस कर रहे थे, इस दौरान गांव निवासी चंद्रपाल पुत्र हरवीर रास्ते से होकर गुजर रहा था, उसने कोरोना महामारी के चलते रास्ते में भीड़ एकत्रित नहीं करने को कहा। इसका बीजे पक्ष के लोगों ने विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। वहीं देखते ही देखते फिर संघर्ष हो गया।
विज्ञापन


बताया गया कि दोनों पक्षों में पूर्व में भी विवाद हो हुआ था। संघर्ष में एक पक्ष से एक युवती समेत करीब आठ लोग घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से चार लोग घायल हो गए। सूचना पर 112 नंबर गाड़ी गांव में पहुंचीं और पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों के घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जिसमें चंद्रपाल पुत्र रघुवीर, सुंदरलाल पुत्र हरबीर, नबाव सिंह, बाला देवी, अनार सिंह, संजय, सुमन, गौतम, बिजेंद्र, सुशील आदि घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घायलों के उपचार के लिए सीएचसी पर डॉक्टर के नहीं मिलने पर हंगामा किया गया। डॉक्टर के आने पर भीड़ शांत हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष समर बहादुर का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही है, मामले में जांच कर लिखापढ़ी कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें

रालोद मुखिया चौधरी अजीत सिंह की हालत नाजुक, गुरुग्राम के अस्पताल में चल रहा कोरोना का इलाज

मेरठ में तैनात महिला दरोगा ने थाना प्रभारी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed