फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two Outpost In-Charges and Head Constable Suspended Over Negligence and Misconduct

Meerut: SSP की सख्त कार्रवाई, दो चौकी प्रभारी और हेड कांस्टेबल निलंबित, लापरवाही-अवैध गतिविधियों पर गिरी गाज

Thu, 07 May 2026 04:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 07 May 2026 04:32 PM IST
सार

मेरठ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो चौकी प्रभारियों और एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। लापरवाही, अनुशासनहीनता और अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई न करने के आरोप में विभागीय जांच भी बैठाई गई है।

विज्ञापन
Two Outpost In-Charges and Head Constable Suspended Over Negligence and Misconduct
एसएसपी अविनाश पांडेय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ  जिले में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय ने बुधवार को सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही, अनुशासनहीनता और क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई न करने के आरोप में दो चौकी प्रभारी और एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है।

विज्ञापन


अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई न करने का आरोप
टीपी नगर थाना क्षेत्र की वेदव्यास पुरी चौकी प्रभारी विस्मिता चौधरी पर आरोप था कि उनके क्षेत्र में अवैध गतिविधियां लगातार संचालित हो रही थीं। इसके बावजूद उन्होंने इन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

विज्ञापन

शराब के नशे में अभद्रता का मामला
कंकरखेड़ा क्षेत्र की आंबेडकर चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। बताया गया कि उन्होंने शराब के नशे में फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

इस मामले की शिकायत कैंट क्षेत्र के विधायक अमित अग्रवाल ने तीन दिन पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की थी, जिसके बाद जांच के उपरांत उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप
सरधना थाना क्षेत्र में तैनात हेड कांस्टेबल दीपक कसाना पर भी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे हैं। आरोपों को गंभीर मानते हुए उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है और पूरे मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

जनसुनवाई में लापरवाही पर चेतावनी
इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नौचंदी थाना प्रभारी अनूप कुमार, थानों में तैनात महिला उपनिरीक्षक पूजा कुमारी और प्रियंका को जनसुनवाई में लापरवाही बरतने पर व्यक्तिगत पत्रावली में चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed