{"_id":"5e221cce8ebc3e4b3a57a7a5","slug":"two-new-esic-dispensaries-will-open-in-the-city-meerut-news-mrt4643913179","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईए में हुई ईएसआई की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईए में हुई ईएसआई की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में खुलेंगीं दो नई ईएसआईसी डिस्पेंसरी
मेरठ। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से आईआईए भवन में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के साथ शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक का शुभारंभ ईएसआईसी के डिप्टी डायरेक्टर राजीव लाल ने किया। अध्यक्षता आईआईए के चेयरमैन अनुराग अग्रवाल की रही। डिप्टी डायरेक्टर ने उद्यमियों व कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन भी दिया।
उद्यमियों ने ईएसआईसी से संबंधित योजनाओं को जाना। मेरठ में ईएसआईसी के दो डिस्पेंसरी खोलने पर काम चल रहा है। डिस्पेंसरी कम ब्रांच ऑफिस के रूप में ये कार्यालय छह माह के भीतर खुल जाएंगे। प्रदेश सरकार ने ईएसआईसी से मेरठ में 100 बेड का अस्पताल बनाने की मांग की है, आईआईए मेरठ इस अस्पताल को बनवाने का प्रयास करेगा। नए मॉडल पर आईआईएमटी अस्पताल में बनी ईएसआईसी की डिस्पेंसरी की जानकारी भी उद्यमियों को दी। बताया कि लाभार्थी अपने क्लेम की जानकारी मोबाइल पर उमंग एप्लीकेशन से ले सकते हैं। अपनी परेशानियों क ो भी इस एप पर दर्ज करा सकते हैं। साथ ही ईएसआईसी अब एक नई पहल कर्मचारियों व उनके परिवार के लिए हेल्थ पासबुक जारी करने के रूप में कर रहा है। इसमें कर्मचारी व परिवार के सदस्यों का पूर्ण स्वास्थ्य विवरण दर्ज किया जाएगा। इस अवसर पर ईएसआई विभाग से रमेश कुमार व नरेश धापिया सहित अश्विनी गेरा, सदन कुमार जैन, राजीव अग्रवाल, आशीष गोयल, मुकेश सक्सेना, अमित संगल, अतुल बंसल, संजय वर्मा ने सहयोग दिया। संचालन सचिव अंकित सिंघल ने किया।