फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two more accused in the Jasad Sultannagar firing incident were sent to jail.

Meerut News: जसड़ सुल्ताननगर में हुए गोलीकांड के दो और आरोपी जेल भेजे

Tue, 28 Oct 2025 10:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Two more accused in the Jasad Sultannagar firing incident were sent to jail.
सरूरपुर। गांव जसड़ सुल्तान नगर में गोलीकांड के आरोपी वाहिद व मोनिस। पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्ताननगर में पांच दिन पूर्व युवती के साथ अभद्रता के विरोध में हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने आरोपी वाहिद व मोनिस को गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकरण में पुलिस अब तक 16 आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
24 अक्तूबर को गांव जसड़ सुल्ताननगर निवासी इस्लामुद्दीन की बहन के साथ वाहिद ने अभद्रता कर दी थी। दोनों पक्ष लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गए थे। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ था।
विज्ञापन

आरोप है कि वाहिद पक्ष के अनस ने फायरिंग कर दी थी। रास्ते से गुजर रहे हिमांशु पुत्र ईश्वर गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने अपनी ओर से आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मौके से 13 आरोपियों को हिरासत में लिया था। इसके दो दिन बाद ही पुलिस ने फायरिंग के आरोपी अनस को भी जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पूरा प्रकरण वाहिद के कारण हुआ था। मंगलवार को आरोपी वाहिद और मोनिस को उनके मकान से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया। अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed