{"_id":"5dc7276c8ebc3e5b3635dbe2","slug":"two-more-accused-arrested-in-the-dheer-singh-murder-case-city-news-mrt452813423","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीर सिंह हत्याकांड में दो और आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीर सिंह हत्याकांड में दो और आरोपी दबोचे
विज्ञापन
भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी धीर सिंह की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी रिंकू व चचे
- फोटो : CITY
धीर सिंह हत्याकांड में दो और आरोपी दबोचे
मेरठ। कोल्हू संचालक धीर सिंह कश्यप की पुलिस की दबिश के दौरान पांच लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें दो आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है, जबकि तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। फरार दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस जानलेवा हमले के मामले में भावनपुर थानाक्षेत्र के गांव मानपुर दबिश देने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही मुकेश, विजय, रिंकू, अभिषेक उर्फ काला, राजेश ने गांव निवासी धीर सिंह पुत्र बुद्ध प्रकाश कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा भी किया था। पुलिस विजय, मुकेश को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया के मुताबिक, शनिवार शाम मुखबिर ने सूचना दी कि धीर सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी रिंकू पुत्र राजेश और उसके चचेरे भाई अभिषेक उर्फ काला पुत्र मुकेश किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित बीएनजी कॉलेज के पास हैं, जिन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।