फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two members of a theft gang arrested, goods worth lakhs recovered

चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

Sat, 24 May 2025 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two members of a theft gang arrested, goods worth lakhs recovered
बुलंदशहर। घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को अहमदगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी बावरिया गिरोह के सदस्य हैं। आरोपियों के कब्जे से 51,500 रुपये की नकदी और लाखों के गहने, अवैध हथियार, कार समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपियों के खिलाफ मेरठ समेत अन्य थानों में कुल 48 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी देहात डाॅ. तेजवीर सिंह ने बताया कि अहमदगढ़ पुलिस शनिवार को वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव ढकनगला के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान अजीत निवासी गांव भोवापुर पिलखुवा हापुड़ और राकेश उर्फ राजेश निवासी गांव छौलस गौतमबुद्धनगर के तौर पर हुई। जांच में सामने आया है कि आरोपी बावरिया गिरोह के सदस्य हैं। आरोपी अजीत के खिलाफ गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत, मेरठ व कानपुर जिलों में 35 और आरोपी राकेश उर्फ राजेश के खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

नंगे पैर बिना मोबाइल के करते थे चोरी
पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने के दौरान न तो चप्पल और न ही जूते पहनते थे। नंगे पैर वारदात को अंजाम देने के लिए जाते थे, ताकि उनके पैरों से आवाज न हो। इसके अलावा वारदात के दौरान मोबाइल भी साथ नहीं रखते थे, ताकि पुलिस बीटी के माध्यम से उन तक न पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed