{"_id":"5df528c68ebc3e87975ac219","slug":"two-maulvi-have-died-in-road-accident-in-muzaffarnagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, मौलवी दो सगे भाइयों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, मौलवी दो सगे भाइयों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Sat, 14 Dec 2019 11:55 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मौलवी दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनका साथी घायल हो गया। तीनों मौलवी गांव शेरनगर के रहने वाले थे। तीनों एक ही बाइक पर दारुल उलूम देवबंद से शैक्षिक प्रमाणपत्र लेकर लौट रहे थे।
विज्ञापन
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरनगर निवासी इंतजार (24 वर्ष) एवं इश्तकार (22 वर्ष) पुत्र यासीन मौलवी थे। दोनों भाइयों ने गांव के ही आस मोहम्मद पुत्र फाजिल के साथ वर्ष 2012 में दारुल उलूम देवबंद से मौलवियत की परीक्षा पास की थी। इंतजार शाहपुर के गांव उमरपुर और इश्तकार बागपत की मस्जिद में इमामत करते थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मॉडल बनना चाहती थी अनु, पल भर में बिखर गए सपने, जिंदगीभर का जख्म दे गया ये हादसा
विज्ञापन
शनिवार दोपहर तीनों मौलवी शैक्षिक प्रमाणपत्र लेने एक ही बाइक से दारुल उलूम देवबंद गए थे। लौटते हुए शाम को जब वे दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बागोवाली कट के निकट पहुंचे तभी पीछे से आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों मौलवी सड़क पर गिर गए। सिर सड़क में लगने से इंतजार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इश्तकार ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में आस मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही गांव शेरनगर में उनके परिजनों में कोहराम मच गया।
उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। रात तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार युवक ट्रिपल राइडिंग करने के साथ हेलमेट भी नहीं लगाए हुए थे, जो दो युवकों की मौत का कारण बना। सीओ नई मंडी हरीश भदौरिया ने भी मौके पर जाकर हादसे की जानकारी ली। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/