ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, होटल में पंखे से लटका मिला शख्स का शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में आत्महत्या की अलग-अलग दो घटनाएं हुई। यहां छपरौली निवासी सुनील कुमार (35) ने कमरे में पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को युवक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक ने पत्नी और ससुराल वालों को मौत का जिम्मेदार ठहराया।
युवक ने एक पेज के सुसाइड नोट में लिखा है कि सुसुराल वाले साली की शादी के लिए उससे पांच लाख रुपये मांगे जा रहे थे, वह नहीं दे पा रहा था। पिछले छह साल से उसे ससुराल वालों की ओर से टॉचर्र किया जा रहा था।
उधर बड़ौत थानाक्षेत्र के बिजवाड़ा गांव निवासी विनय कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विनय (36) पुत्र देशवाल देहरादून में रोडी डस्ट का व्यापार करता था। बड़ौत के इंडिका होटल में मंगलवार रात आकर रूक गया।
जहां बुधवार सुबह होटल स्टाफ को उसका शव पंखे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।