ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर हादसे के बाद ट्रक में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सिंगोली तगा गांव के पास एक सड़क हादसे में खुर्जा के व्यापारी सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। एक अन्य हादसे में दो ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें ज्वलनशील पदार्थ से लदे एक ट्रक में आग लग गई। इसमें ट्रक चालक के जिंदा जलने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन चालक का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि मलबे को हटाया जा रहा है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
सीओ खेकड़ा आरपी सिंह ने बताया कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सिंगोली तगा गांव के पास टायर फटने के कारण एक ट्रक खड़ा हुआ था। शुक्रवार तड़के तीन बजे हरियाणा से खुर्जा प्लास्टिक का सामान लेकर जा रहे पिकअप वाहन ने इस खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में खुर्जा के व्यापारी संजीव जैन (51) पुत्र रमेश चंद जैन और पिकअप चालक विपिन चौहान (32) पुत्र सुंदर चौहान निवासी खुर्जा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
उधर, एक घंटे बाद सुबह चार बजे दूसरी सड़क दुर्घटना सिंगौली तगा के पास ही हुई। सोनीपत के कुंडली की ओर से ज्वलनशील पदार्थ से लदा ट्रक गलत साइड से गाजियाबाद की तरफ जा रहा था। ट्रक को चालक शंकर चला रहा था और ट्रक में क्लीनर रामभरोसे निवासी गाजियाबाद भी सवार था। इस ट्रक की गाजियाबाद से हरियाणा जा रहे दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों में भीषण आग लग गई। शंकर और रामभरोसे ने कूदकर किसी तरह जान बचाई। पुलिस ने दोनों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी हालत गंभीर बनी है। दमकल की गाड़ी ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जबकि आजमगढ़ निवासी दूसरे ट्रक चालक की जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस को उसके आग में जलने की आशंका है। पुलिस ट्रकों में लदे सामान को हटवाने में लगी है। पुलिस का कहना है कि चालक की स्थिति पता लगने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/