फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two inspectors of Mawana police station are present on the line

Meerut News: मवाना थाने के दो दरोगा लाइन हाजिर

Sat, 26 Oct 2024 04:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Two inspectors of Mawana police station are present on the line
मवाना। एसएसपी ने मवाना थाने के दो दरोगाओं को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। दोनों दरोगाओं पर हुई इस कार्रवाई को भाजपा नेताओं की थाने में हुई पिटाई से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने मवाना थाने के दो दरोगाओं अमित मलिक और सौरभ यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन में स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं। आदेश में थाना प्रभारी को निर्देशित किया है कि दोनों दरोगाओं को पुलिस लाइन के लिए रवाना करें।
विज्ञापन

गत सप्ताह भाजपा के जिला सह संयोजक सौरभ शर्मा, ग्राम प्रधान आशू त्यागी तथा अन्य के साथ मंदिर विवाद में थाने में तहरीर देने पहुंचे थे। आरोप है कि उक्त के साथ थाने के अंदर पुलिसकर्मियों ने पिटाई की थी। इसे लेकर थाने में धरना प्रदर्शन भी किया गया था। इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष से भी मिले थे। जिन्होंने एसएसपी से वार्ता कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर एसपी देहात ने थाने में पहुंचकर घटना की सीसीटीवी फुटेज देखी थी तथा स्टाफ के बयान भी दर्ज किए थे। इससे लगने लगा था कि भाजपा नेताओं के साथ थाने में हुई मारपीट में कार्रवाई अवश्य होगी। जिन दो दरोगाओं को एसएसपी ने लाइन हाजिर किया है, इन दोनों पर भाजपा नेता ने मारपीट करने का आरोप भी लगाया था। इसी कारण इन दो दरोगाओं पर हुई कार्रवाई को भाजपा नेता के साथ थाने में हुई घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed