फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two injured, one arrested after being beaten up on suspicion of talking to a woman

शिक्षकों को रोचक ढंग से पढ़ाने के गुर सिखाए

Thu, 28 Aug 2025 05:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 28 Aug 2025 05:48 PM IST
विज्ञापन
Two injured, one arrested after being beaten up on suspicion of talking to a woman
डायट मेरठ में 'सम्पूर्ण' एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण के समापन के मौके पर प्रमाण पत्रों के साथ प्रति
एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण का सातवां बैच संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सम्पूर्ण एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण मॉड्यूल के सातवें बैच का समापन हो गया। प्रशिक्षण में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। इसमें शिक्षकों काे रोचक ढंग से पढाने के गुर सिखाए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदीप सिंह, गौरव त्यागी ने प्रभारी के रूप में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में शिक्षकों को नई शिक्षा नीति-2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा परजानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षण विधियों में सुधार लाना और शिक्षकों को आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना था।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। गणित शिक्षण, हिंदी भाषा शिक्षण, अंग्रेजी शिक्षण, और संस्कृत भाषा शिक्षण जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। संस्कृत भाषा शिक्षण का व्याख्यान चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के सहायक आचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने संस्कृत शिक्षण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। अंत में डायट प्राचार्य मनोज कुमार आर्य द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। समापन सत्र के साथ ही पांच दिवसीय प्रशिक्षण के सातवें बैच का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed