फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two injured in separate road accidents

Meerut News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो घायल

Fri, 07 Nov 2025 10:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
Two injured in separate road accidents
सरधना। घायल सतीश। संवाद
सरधना। बृहस्पतिवार देर रात अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में एक सीआरपीएफ का जवान और एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गांव जसाला थाना कांधला निवासी सतीश पुत्र रामनारायण सीआरपीएफ का जवान है। वह बाइक पर शामली से मेरठ जा रहा था। करनाल हाईवे पर गांव दबथुवा के पास उसकी बाइक के सामने अचानक ठेला आ गया। ठेला बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरा हादसा सरधना-बिनौली मार्ग पर छबड़िया मोड़ के निकट हुआ। यहां गांव नंगला ताशी निवासी जफर पुत्र जुल्फकार को सड़क पार करते समय टेंपो ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसे भी सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद टेंपो चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed