फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two injured in a fight over a dispute

Meerut News: आपसी विवाद में मारपीट में दो घायल

Fri, 03 Oct 2025 09:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
Two injured in a fight over a dispute
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के दो गांवों में आपसी विवाद के कारण मारपीट हो गई। इसमें दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव डेरियो रछौती निवासी विकास पुत्र मदनलाल ने मुकदमा पंजीकृत कराया कि उसकी भतीजी की गाेद भराई हो रही थी। वह उसमें शामिल होने जा रहा था। रास्ते में गांव के ओकिश, दीपांशु, सूरज, अमित उर्फ लंबू आदि अंकिश की दुकान पर खड़े थे। उसे देखकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर इन्होंने उसके सिर में डंडा मारा, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसके घर पर सोनू व राहुल आए और जान से मारने की धमकी दी। कहा कि उसकी लाश का भी पता नहीं लगेगा। नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उधर, गांव अजराडा निवासी फिरोज पुत्र इंसाफ अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अपने घर का सामान लेने गांव के अड्डे पर गया था। गांव के ही अजरू, हसन आए। सभी गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों भाइयों ने डंडों से हमला कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed